करौली में पानी और दूध भी नहीं मिल रहा है। लोगो का घर में रहना हुआ मुश्किल क्यों कि अभी हाल ही में हिंडोन में 200 लोगो को रेस्क्यू किया गया है । करौली में भारी बारिश के चलते स्कूलो की भी अवकाश दे दिया गया है। पूर्वी राजस्थान के कई इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए है । करौली में बाढ़ के हालात के कारण एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दिए गए है। करौली के हिंडोन सिटी में पिछले 36 घंटे में 200 से ज्यादा लोगो को रेस्क्यू किया जा चुका है। करौली के हिंडोन सिटी में सुमेल बाँध के भराव छेत्र में आने से नौगाव से 100 लोगो को दूसरी जगह सिफ्ट कर दिया गया है। करौली जिले में पिछले 7 दिन से लगातार बारिश हो रही है। करौली के हिंडोन सिटी में 12 से ज़्यादा
इलाके बारिश में डूब चुके है।
यह भी पढ़े:-हिंडनबर्ग-सेबी विवाद में डैनियल गेलट्रूड ने कहा:-सेबी अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए।
करौली में शहर कि कॉलोनियो का संपर्क टूटा:-करौली शहर में 7 से 8 फिट तक पानी भरा। करौली में सोमवार सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक करौली शहर की कॉलोनियो और सड़को का जायजा लिया गया। करौली शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्ते अवरुद हो गए। करौली में गणेश गेट बगी खाना होकर जाने वाला रास्ता पानी के बहाव कम होने के बाद अब खोल दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से बारिश लगातार हो रही है।करौली में रहने वाले लोग अपना घर शहर से छोड़ के बाहर जा रहे है। वहा के विधायक दर्शन सिंह का घर भी रामद्वारा के पास है हालाँकि घर ऊचे स्थान पर होने से जल का भराव कम है।
यह भी पढ़े:-दुलीप ट्रॉफी : दुलीप मैच के लिए बीसीसीआई ने तैयार किया मास्टर-प्लान
सपोटरा थाने में भरा अत्यधिक पानी:-अत्यधिक बारिश की वजह से करौली के सपोटरा थाने में 3 फीट पानी भरा, इससे पुलिस के जवान रात भर सो नहीं पाए और ड्यूटी नहीं कर पाए। यह तक की करौली के सरकारी राजस्व रिकॉर्ड भी पानी में भीग गए। ओर तो ओर वहा के जजर भवन से पानी भी गिर रहा है।
साफ पानी और दूध के लिए परेशान जनता:-करौली के हिंडोन सिटी में कुछ परिवार पानी कि वजह से सड़क पर आने को मजबूर हो गए है। यह तक कि ये भी बताया जा रहा है कि वहा की प्रशासन के द्वारा भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। आम जनता को इस समस्या को देख समाज सेवी लोगो तक पीड़ित लोगो की सहायता कर रहे है। पीड़ित जनता के लिए भोजन की वेवस्ता कर रहे है। नाव और ट्रेक्टर की मदद से लोगो को बाहर निकाल रहे है ।
यह भी पढ़े:-अवामी लीग के लीडर ने लगाई अपनी जान की गुहार-बांग्लादेश
