अवनि लेखरा ने दूसरे ही दिन रच दिया इतिहास। पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। अवनि लेखरा ने भारत को पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल दिलाया है। पूरा देश अवनि लेखरा को बधाई दे रहा है , पुरे देश में ख़ुशी की लहर चल रही है। इसी बीच में बॉलीवुड भी अवनि लेखरा को लगातार बधाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें:-क्यों भेजे गए 84 खिलाड़ियों के साथ 95 अधिकारी पेरिस पैरालंपिक में , जानिए क्या रही वजह
अवनि लेखरा ने अपना एक सही प्रकोप दिखाया है। भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने अपना 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीत कर भारत को गर्व पूर्ण कर दिया। पेरिस पैरालंपिक के इसी इवेंट में भारत की ओर से मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कमाल कर दिखाया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल इन सब को बहुत सारी बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:-वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने सीरीज जीत लिया
पेरिस पैरालंपिक 2024 में सभी भारतीय विजेताओ कि सूची:- अवनि लेखरा ने महिलाओ की टीम से 10 मीटर एयर रायफल स्टेंडिन फाइनल में अपना गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गर्वपूर्ण कर दिया। इसी बीच में अवनि लेखरा ने एक ओर कमाल कर के दिखाया है अवनि लेखरा ने 249.7 अंक से जीत हासिल करके पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड भी बना दिया। ऐसा नहीं है कि अवनि लेखरा का यह पहला रिकॉर्ड है पहले भी बहुत रिकॉर्ड बनाया है। अवनि लेखरा का यह पैरालंपिक का दूसरा गोल्ड मेडल है। और अवनि लेखरा एक मात्र ऐसी भारतीय महिला है। इसी बीच में मोना अग्रवाल ने भी इसी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनीष नरवाल ने एयर राइफल श्रेणी में पुरुषो कि तरफ से रजत पदक जीता है। प्रीति पाल ने महिलाओ कि तरफ से टी25-100 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें:-वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने सीरीज जीत लिया
