विनेश फोगाट के रोड शॉ के बाद विचार बदले

विनेश फोगाट के रोड शॉ के बाद विचार बदले

विनेश फोगाट ने अपने रोड शॉ के बाद अपने विचार बदले है जब उन्हें पूछा गया तो उनका जवाब था कि “आज के इस प्यार और सपोर्ट को देख के मुझे हिम्मत मिली है। ” विनेश ने कहा जिस रेसलिंग को मेने छोड़ा या छोड़ना चाहती थी इसके बारे में अभी में कुछ बात नहीं करना चाहती हु। पेरिस ओलम्पिक में विनेश फोगाट को 100 ग्राम बढे वजन की वजह से बाहर कर दिया था। पेरिस ओलम्पिक में विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई होने के बाद से ही विनेश ने सन्यास का ऐलान कर दिया था। विनेश फोगाट ने यह भी कहा कि “मैडल न ला पाने का बहुत बड़ा घाव है, मुझे इस घाव से निकलने बहुत समय लगेगा लेकिन जनता का ये प्यार देख के बहुत हिम्मत मिली है।” इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की विनेश फोगाट सन्यास वापिस लेने का संकेत दे रही है।

यह भी पढ़े:-थाईलैंड को मिली एक नई युवा प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा

विनेश फोगाट पेरिस से कल( शनिवार ) को भारत लोटी है। विनेश फोगाट के आने से पहले ही उनका काफिला एयरपोर्ट पहुंच गया था। सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव बलाली(चरखी दादरी जिला) 13 घंटे से उनके घर काफिला उन्हें लेकर पंहुचा। विनेश फोगाट का ये काफिला यह देश का सबसे लम्बा रोड शॉ था। इसी बीच में विनेश का कम से कम 100 से ज्यादा जगह पर स्वागत किया।

यह भी पढ़े:-प्रो कबड्डी नीलामी 2024 : लीग सीजन 11 के लिए खरीदे गए खिलाड़ियों की जानकारी

विनेश फोगाट को उनके गांव में बने स्टेडियम में उनका स्वागत, सम्मान किया। इसी बीच में जब विनेश फोगाट जब मंच पर पहुंची तो उनकी तबियत बिगड़ गयी इसी बीच वह कुर्सी पर बेठ कर लोगो से बातचीत की। आज सुबह भी विनेश की तबियत खराब के चलते विनेश ने मिडिया से बात करने को मना कर दिया। विनेश ने कहा ” में खुद को भाग्यशाली मानती हु कि मेरा इस गांव में जन्म हुआ। में चाहती हु कि मेरे ही गांव से मेरी एक बहन निकले को मेरे इस रेसलिंग का रिकॉर्ड तोड़े।” विनेश ने कहा मेरे “जीवन की लड़ाई अभी बहुत लम्बी है। मेरी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा था जो भी अधूरा रह गया। अभी तो आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।”

यह भी पढ़े:-यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 80 केन्द्रो पर 3.39 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल