वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 179 रनो की बहुत ही शानदार पारी खेल के अपनी टीम को जीत दिला दिये। वेस्टइंडीज ने यह तीसरी टी20 सीरीज की जीत दिलाई है। जहां उन्होंने एक अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करी है। दक्षिण अफ्रीका का 14वे ओवर में 129 रन पर 3 विकेट था , लेकिन इसी बीच में वेस्टइंडीज के बोलरो का कमाल देखने को मिला जिसमे उन्होंने ने 36 गेंदों में 20 रन पर ही 7 विकेट गिरा दिए और फिर 19.4 ओवर में 149 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गयी और 30 रनो से हार गए।
वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोटी और अकील होसेन ने दो महान खिलाडी ट्रिस्टन स्टब्स और डोनोवन फेरेरा को आउट कर के एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली थी। और फिर इसके बाद शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने इसे ख़त्म कर दिया। जोसेफ ने अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदशर्न करते हुए 31 रन दे कर 3 विकेट ले लिया और शेफर्ड ने अपने 4 ओवरो में 15 रन देकर 3 विकेट लेके शानदर जित दिलाई। वेस्टइंडीज के इन दो खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका को सीरीज को बराबर करने कि उम्मीद को ख़त्म कर दिया। वेस्टइंडीज ने पहले पिछले शुक्रवार को इसी मैदान पर 7 विकेट से पहला टी20 मैच जितने वाली टीम में कोई फेर पलटाव नहीं किया।
यह भी पढ़े:-महान क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया संन्यास:- जानिये गब्बर की कहानी
वेस्टइंडीज को यह पता है कि उन्होंने जो स्कोर बनाया है, जो कि 2 दिन पहले ही हासिल किया जा सकता था। दक्षिण अफ्रीका ने उसी मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य 175 हासिल किया था और दक्षिण अफ्रीका ने पहले तो शुरुआत तेजी से कि थी। दक्षिण अफ्रीका ने दस ओवरों में 100 रन बना लिए थे लेकिन वेस्टइंडीज ने 10वे से 14वे ओवर तक केवल एक बाउंड्री दी थी जो कि इनकी एक अच्छी पकड़ थी। इस वजह से दक्षिण अफ्रीका ने गलतिया करना चालू कर दीया और अन्तत: मैच में हारना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के तीसरे नंबर के बाद केवल एक बल्लेबाज ही 25 रन से आगे निकल पाया।
यह भी पढ़े:-महाराष्ट्र बंद पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला?
